Noida Crime: सगाई समारोह में वेटर को गोली मारने वाला आरोपी जेल भेजा गया

Noida Crime: सगाई समारोह में वेटर को गोली मारने वाला आरोपी जेल भेजा गया
नोएडा। बिसरख गांव में सगाई समारोह के दौरान वेटर को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना बुधवार रात की है, जब गांव में अंकित भाटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के रिस्तल गांव निवासी दुर्गेश समारोह में शामिल होने आया था। उसके पास अवैध पिस्तौल थी। आरोप है कि फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद के बाद दुर्गेश ने गुस्से में आकर वेटर पुष्पेंद्र को गोली मार दी। गोली लगने से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल पुष्पेंद्र के भाई दीपक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और जानलेवा हमला करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




