Faridabad Factory Fire: फरीदाबाद के कालका स्टील कंपनी में भीषण आग, 40 लोग घायल

Faridabad Factory Fire: फरीदाबाद के कालका स्टील कंपनी में भीषण आग, 40 लोग घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित सेक्टर 24 की कालका स्टील कंपनी में आज शाम करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 35 से 40 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें 2 से 3 पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह सीएनसी मशीन से निकली चिंगारी को माना जा रहा है, जिससे पास में रखे केमिकल ड्रम में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे कर्मचारी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास का इलाका धुएं से भर गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन केमिकल ड्रम में हुए विस्फोटों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी झुलस गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रशासन के अनुसार, 22 घायलों को Fortis Hospital में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 लोगों का इलाज Civil Hospital Faridabad में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायलों को जलने और धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है।

एसडीएम त्रिलोकचंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन शीतलन कार्य जारी है ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि शुरुआती जांच में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img