Mobile Snatching Case: बाइक से मोबाइल लूट करने वाला दिल्ली का शातिर बदमाश नोएडा से गिरफ्तार

Mobile Snatching Case: बाइक से मोबाइल लूट करने वाला दिल्ली का शातिर बदमाश नोएडा से गिरफ्तार

नोएडा। चोरी की बाइक पर सवार होकर राहगीरों से मोबाइल फोन झपटने वाले एक शातिर अपराधी को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल, लूट और चोरी के कुल 11 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में पहले से ही 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मोबाइल स्नैचिंग, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के मयूर विहार निवासी 32 वर्षीय रिषभ दयाल के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था और लगातार मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पूछताछ के दौरान रिषभ दयाल ने कई स्नैचिंग की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनसान सड़कों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लोगों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो जाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कब्जे से बरामद आईफोन-16 को उसने दो दिन पहले सेक्टर-62 की मॉल रोड से एक राहगीर से छीना था, जिसको लेकर सेक्टर-58 थाने में पहले से मामला दर्ज था। इसके अलावा बरामद अन्य 10 मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-5, सेक्टर-24 और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से छीने गए बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इन सभी मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस का कहना है कि रिषभ दयाल एक आदतन अपराधी है और वह कई बार जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद भी वह दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो जाता था। पुलिस के अनुसार वारदात का विरोध करने पर लोगों को डराने और धमकाने के लिए आरोपी अपने पास चाकू भी रखता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img