YEIDA Action: यीडा क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती, सीईओ आरके सिंह ने दिए ध्वस्तीकरण के निर्देश

YEIDA Action: यीडा क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती, सीईओ आरके सिंह ने दिए ध्वस्तीकरण के निर्देश

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) की अधिसूचित भूमि पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्राधिकरण अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। मंगलवार को यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अतिक्रमण, भूमि प्रबंधन और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण पाया जाए, वहां बिना किसी ढिलाई के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

सीईओ आरके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नियमानुसार नोटिस जारी किया जाए, लेकिन इसके बाद कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी न हो। उन्होंने साफ किया कि केवल कागजी कार्रवाई या खानापूर्ति के नाम पर औपचारिकता निभाने को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया निरंतर और प्रभावी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जे की हिम्मत न की जा सके।

बैठक में किसानों से जुड़े मामलों पर भी विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने किसानों को मिलने वाले सात प्रतिशत आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को आरक्षण पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं, उनके भूखंडों का नियोजन और विकास कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही संबंधित किसानों की लीजडीड शीघ्र निष्पादित कर उन्हें उनका वैधानिक अधिकार दिया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित मामलों का निपटारा हो सके।

आरके सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूमि विभाग और अन्य संबंधित शाखाएं आपसी समन्वय के साथ काम करें, जिससे अतिक्रमण हटाने और किसानों के मामलों में किसी तरह की रुकावट न आए। बैठक में एसीईओ भूमि विभाग राजेश कुमार सिंह सहित यीडा के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण का कहना है कि आने वाले दिनों में यीडा क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img