Khelo India Mission: खेल इंडिया मिशन से सस्ते स्पोर्ट्स सामान और मजबूत सिस्टम की जगी आस

Khelo India Mission: खेल इंडिया मिशन से सस्ते स्पोर्ट्स सामान और मजबूत सिस्टम की जगी आस

नोएडा। केंद्रीय बजट में खेलो इंडिया मिशन को लेकर की गई घोषणाओं ने गौतमबुद्ध नगर के खेल जगत में नई उम्मीदें जगा दी हैं। जिले में पहले से सक्रिय खेल अकादमियां, स्कूल ग्राउंड और निजी प्रशिक्षण केंद्र अब बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी सहयोग की आस लगाए हुए हैं। बजट में खेलों को करियर और रोजगार से जोड़ने के संकेत दिए गए हैं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है।

खेल उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के फैसले से क्रिकेट किट, बैडमिंटन रैकेट, फुटबॉल और अन्य खेल सामग्री के दाम कम होने की उम्मीद है। एसएमई सेक्टर को मिले फंड से मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए खेल तक पहुंच आसान हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी सुखमन सिंह का कहना है कि यदि इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग सिस्टम सही तरीके से लागू हुआ तो आने वाले वर्षों में नोएडा के खिलाड़ियों को दिल्ली और हरियाणा जैसी सुविधाएं यहीं मिल सकती हैं।

महिला एथलीट निकिता ने कहा कि अगर स्पोर्ट्स सामान सस्ता होता है और स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर मजबूत होते हैं तो लड़कियों के लिए खेल चुनना आसान हो जाएगा। कबड्डी प्रशिक्षक संभव जैन का मानना है कि खेलो इंडिया मिशन से व्यवस्थित प्रतिभा मार्ग तैयार होगा और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। जिला ओलंपिक संघ के कार्यवाहक सचिव जाफर खान ने कहा कि यदि सुरक्षित मैदान, योग्य कोच और मजबूत सपोर्ट सिस्टम धरातल पर उतरे तो जिले के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीत सकते हैं।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img