AIIMS Pediatric Surgery: एम्स दिल्ली में बाल शल्य चिकित्सा का नया युग: पेसिकॉन 2026 में रोबोटिक प्रशिक्षण

AIIMS Pediatric Surgery: एम्स दिल्ली में बाल शल्य चिकित्सा का नया युग: पेसिकॉन 2026 में रोबोटिक प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 21 जनवरी : भारत में बाल शल्य चिकित्सा और शल्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में एम्स दिल्ली ने बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया। पेसिकॉन 2026 के तहत बाल शल्य चिकित्सकों को रोबोट की मदद से सर्जरी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के लिए एम्स के दो रोबोटिक प्लेटफॉर्म और एक मोबाइल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया।

एम्स के बाल शल्य चिकित्सा विभाग और पीडियाट्रिक एंडोस्कोपिक सर्जन्स ऑफ इंडिया ने तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास ने कहा कि एम्स अब केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय शल्य शिक्षा और नवाचार का केंद्र बन गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अगरवाला ने बताया कि सम्मेलन में भारत के 275 प्रतिष्ठित पीडिएट्रिक सर्जन और पोलैंड, मिस्र, ओमान, बहरीन समेत 10 देशों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक प्रो. विशेष जैन ने कहा कि पेसिकॉन 2026 का प्रशिक्षण मॉडल कौशल-आधारित रहा, जिसमें शल्य वीडियो संपादन, रोबोटिक सिवाई, रोबोटिक सर्जरी सिमुलेशन और उन्नत ऊर्जा उपकरणों पर कार्यशालाएं शामिल थीं। प्रो. प्रबुद्ध गोयल ने बताया कि यह सुविधा सिमुलेशन और वास्तविक शल्य अनुभव के बीच की खाई को पाटेगी और चिकित्सकों को वास्तविक परिस्थितियों में अभ्यास का अवसर देगी। इस अवसर पर भारत की पहली लैप्रोस्कोपी वेट लैब की शुरुआत भी की गई, जिससे एम्स के चिकित्सा संसाधनों में वृद्धि हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img