INS Sudarshini: आईएनएस सुदर्शिनी वैश्विक समुद्री यात्रा पर रवाना, 13 देशों के 18 बंदरगाहों पर पहुंचेगा

INS Sudarshini: आईएनएस सुदर्शिनी वैश्विक समुद्री यात्रा पर रवाना, 13 देशों के 18 बंदरगाहों पर पहुंचेगा

नई दिल्ली/कोच्चि, 21 जनवरी : भारतीय नौसेना की सेल ट्रेनिंग शिप आईएनएस सुदर्शिनी ने दस माह लंबी वैश्विक समुद्री यात्रा ‘लोकायन 26’ के लिए मंगलवार को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि से प्रस्थान किया। इस अभियान को वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फ्लैग-ऑफ समारोह में वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, नौसेना परिवार, स्कूली बच्चे और मीडिया मौजूद रहे। इस अवसर पर लोकायन 26 की स्मृति पट्टिका का अनावरण किया गया। वाइस एडमिरल सक्सेना ने कहा कि यह यात्रा विश्वभर में मित्रता और सहयोग के सेतु का निर्माण करेगी।

दस माह के इस अभियान में आईएनएस सुदर्शिनी लगभग 22,000 नॉटिकल मील की यात्रा करते हुए 13 देशों के 18 बंदरगाहों पर जाएगी। मार्च-एप्रिल में फ्रांस के समुद्री उत्सव एस्केल आ सेटे और जुलाई में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में सेल 250 इंटरनेशनल परेड ऑफ सेल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित 54 मीटर लंबा यह स्वदेशी पोत 20 पालों से सुसज्जित है और समुद्री प्रशिक्षण का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। आईएनएस सुदर्शिनी वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img