नोएडा हादसा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जांच में SIT सक्रिय, दोपहर 12 बजे प्राधिकरण पहुंची टीम

नोएडा हादसा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जांच में SIT सक्रिय, दोपहर 12 बजे प्राधिकरण पहुंची टीम

नोएडा। Report | Ajeet


सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। शासन के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार 20 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर जांच की प्रक्रिया शुरू की।

एसआईटी का नेतृत्व एडीजी (मेरठ जोन) भानु भास्कर कर रहे हैं। टीम में मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता अजय वर्मा भी शामिल हैं।

घटनास्थल और फाइलों की गहन जांच

एसआईटी टीम ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में संबंधित फाइलों और दस्तावेजों की जांच की, साथ ही सेक्टर-150 स्थित उस दुर्घटनास्थल का भी निरीक्षण किया, जहां हाल ही में युवराज मेहता की जान गई थी।

इन बिंदुओं पर होगी SIT की जांच

  • दुर्घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां

  • सड़क सुरक्षा में लापरवाही

  • बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर की कमी

  • हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में देरी

  • संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।

5 दिनों में मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

शासन ने एसआईटी को निर्देश दिए हैं कि वह 5 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह मामला अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img