Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शादी समारोह में मछली फ्राई को लेकर मची अफरातफरी, स्टॉल पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खाने के दौरान मछली फ्राई के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बन गए कि कुछ ही पलों में माहौल लूट जैसी स्थिति में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी समारोह में खाने की जगह पर मछली फ्राई का स्टॉल लगाया गया था। जैसे ही मछली फ्राई परोसी जाने लगी, बरात में शामिल लोग बड़ी संख्या में स्टॉल पर टूट पड़े। हाथों में प्लेट लिए लोग मछली लेने की होड़ में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि मछली फ्राई का स्वाद लेने के लिए उमड़ी इस भीड़ में अधिकांश लोग बराती थे। अचानक बढ़ी भीड़ और अव्यवस्था के चलते आयोजकों और मेहमानों के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो गई। कुछ देर के लिए समारोह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह घटना नगर के गढ़ रोड स्थित मनोहर रीजेंसी की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार रात हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शादी समारोह में व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें