Faridabad Thar Accident: फरीदाबाद में कन्वेंशन सेंटर के पास गाड़ी से कुचलने के मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार

Faridabad Thar Accident: फरीदाबाद में कन्वेंशन सेंटर के पास गाड़ी से कुचलने के मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन सेंटर के पास गाड़ी से कुचलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को राउंडअप कर लिया है और घटना में शामिल थार गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। यह घटना 21/22 सितंबर की रात की है, जब नगला एनक्लेव निवासी मनोज कुमार को एक थार गाड़ी ने कुचल दिया था। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई थी और अब पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, उषा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले में संलिप्त सभी चार आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

मृतक मनोज का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की देखरेख में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है ताकि आरोपितों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी और अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में राहत की भावना है।

>>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img