राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-20 और सेक्टर-39 थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई।

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोरना गांव निवासी समीर खान को मंगलवार को सेक्टर-27 स्थित तिकोनिया पार्क के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बिहार के मोतिहारी निवासी दीप कुमार को थानाक्षेत्र के महर्षि आश्रम रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी।

Related Articles

Back to top button