Noida: पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी में अखबार वेंडरों पर मासिक शुल्क लगाने का विरोध

Noida: पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी में अखबार वेंडरों पर मासिक शुल्क लगाने का विरोध

नोएडा की पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी में अखबार बांटने वाले वेंडरों से प्रवेश शुल्क वसूलने के एओए के फैसले का सोसाइटी के निवासियों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि इस निर्णय के चलते उनके अखबार वेंडरों ने सोसाइटी में अखबार डालना बंद कर दिया है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोसाइटी निवासी विकास ने बताया कि एओए ने अखबार वितरकों से सोसाइटी में प्रवेश के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क तय किया है। इसके साथ ही बढ़ई, पेंटर और अन्य काम करने वाले लोगों से भी हर महीने शुल्क लेने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद से कई वेंडरों ने सोसाइटी में आना बंद कर दिया है।

अखबार वेंडर नीरज का कहना है कि अखबार बांटने वालों की आमदनी पहले से ही कम होती है। ऐसे में एओए द्वारा मासिक शुल्क लेना गलत है। इसी वजह से उन्होंने सोसाइटी में प्रवेश करना बंद कर दिया है।

वहीं एओए के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि सोसाइटी में आने वाले सभी वेंडरों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। अखबार वेंडरों से 500 रुपये का शुल्क लेकर उन्हें पहचान पत्र जारी किया जाएगा। यह राशि सोसाइटी के खाते में जमा की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img