Noida marital dispute: पत्नी पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और लाखों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप

Noida marital dispute: पत्नी पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और लाखों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित विरांडा सिटी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2016 में उसकी पहचान महिला से फेसबुक और शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।

आरोप है कि महिला ने शुरुआत में आर्थिक तंगी का हवाला देकर उससे पैसे लिए और ट्रेन व फ्लाइट टिकट बुक कराने को कहा। वर्ष 2017 में उसे जानकारी मिली कि महिला एक अन्य व्यक्ति से भी शादी का वादा कर रही थी। नवंबर 2018 में महिला ने अपनी मां के ब्रेन हेमरेज का बहाना बनाकर करीब एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 1 दिसंबर 2020 को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पत्नी ने ससुराल में रहने से इनकार कर नोएडा में अलग रहने का दबाव बनाया। नोएडा में रहने के दौरान उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अगस्त 2021 में पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली, लेकिन बिना बताए गर्भपात करा दिया गया। मार्च 2022 में डेटिंग एप बम्बल और टिंडर पर अन्य पुरुषों से बातचीत की जानकारी सामने आई, जबकि अप्रैल 2023 में ऑफिस के एक सहकर्मी से अफेयर के आरोप भी लगाए गए हैं।

पीड़ित का कहना है कि पत्नी ने घर के कीमती सामान, सोने की अंगूठी, घड़ी और अन्य उपहार अपने परिजनों को दे दिए। इसके अलावा उसके नाम पर 7 से 8 लाख रुपये खर्च कर कार भी खरीदी गई, लेकिन इसके बावजूद व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। वर्तमान में महिला तलाक के बदले मोटी रकम की मांग कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img