Felix Hospital Noida: फेलिक्स हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट पर दवाइयों के गबन का आरोप, जांच शुरू

Felix Hospital Noida: फेलिक्स हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट पर दवाइयों के गबन का आरोप, जांच शुरू

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट पर करीब एक लाख रुपये की दवाइयों के गबन का आरोप लगा है। हॉस्पिटल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हॉस्पिटल मैनेजर नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राहुल नामक कर्मचारी, जो अलीगढ़ का निवासी है, हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था।

राहुल की जिम्मेदारी मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराना और स्टॉक का रखरखाव करना था। आरोप है कि 8 दिसंबर 2025 को वह बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के अचानक ड्यूटी छोड़कर अपने घर चला गया। कर्मचारी के इस तरह अचानक गायब होने से प्रबंधन को संदेह हुआ, जिसके बाद दवाइयों के स्टॉक की गहन जांच कराई गई।

जांच में सामने आया कि राहुल की देखरेख में रखी गई दवाइयों में करीब एक लाख रुपये की कमी है। प्रबंधन का आरोप है कि यह दवाइयां उसी द्वारा गबन की गई हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन ने उससे संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img