Teliwara Market Fire: दिल्ली की तेलीवाड़ा मार्केट में भीषण आग, इलाके में दहशत

Teliwara Market Fire: दिल्ली की तेलीवाड़ा मार्केट में भीषण आग, इलाके में दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की व्यस्त मार्केटों में शुमार तेलीवाड़ा मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई। साल के अंत को लेकर जहां बाजार में खरीदारी की रौनक थी, वहीं इस आग की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। यह घटना फर्श बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तेलीवाड़ा मार्केट में आज शाम करीब 4 बजकर 24 मिनट पर सामने आई, जब डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट किया गया और मौके पर टीमों को रवाना किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आग “गुप्ता जी कपड़े वाले” नामक दुकान में लगी थी, जिनका संबंध चांदनी चौक क्षेत्र से बताया जा रहा है। दुकान जिस इमारत में स्थित है, वह काफी संकरी और भीड़भाड़ वाली है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग लगने का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है और यह जांच का विषय बना हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे बाजार में धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हालात को देखते हुए एहतियातन आसपास की सभी दुकानों को तुरंत बंद कर दिया गया और दुकानदारों ने जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग लगते ही स्थानीय दुकानदारों और कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से कुछ हद तक रोका जा सका। इसके बावजूद धुआं लगातार उठता रहा और स्थिति गंभीर बनी रही। सूचना मिलने पर दिल्ली फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कम विजिबिलिटी और घने धुएं के बीच ऑक्सीजन मास्क और विशेष उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद प्रशासन ने इलाके की निगरानी बढ़ा दी है और सुरक्षा के मद्देनजर हालात पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img