Operation Hotspot Domination: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और गांजा बरामद

Operation Hotspot Domination: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और गांजा बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से लगातार की जा रही कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीमों ने अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने 26 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर और नशा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को फरीदाबाद क्षेत्र से काबू किया।

आरोपियों के कब्जे से 45.31 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। वहीं इसी दिन एक अन्य बड़ी कार्रवाई में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने जेसीबी कंपनी सेक्टर 58 के पास नाकाबंदी के दौरान एक वेगनार कार को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 21 किलो 142 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में यह खुलासा करने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। फरीदाबाद पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img