Noida: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती में हंगामा: युवाओं ने अस्थायी नौकरी पर विरोध जताया

Noida: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती में हंगामा: युवाओं ने अस्थायी नौकरी पर विरोध जताया

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अस्थायी भर्ती को लेकर मंगलवार को करीब दो सौ युवाओं ने जमकर हंगामा किया। युवाओं का आरोप है कि एजेंसी के माध्यम से दी जा रही नौकरी पूरी तरह अस्थायी है और इसके लिए कोई आधिकारिक ड्राफ्ट या लिखित आश्वासन जारी नहीं किया गया है।

नौकरी के अस्थायी स्वरूप और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने से नाराज युवाओं ने साक्षात्कार का बहिष्कार कर दिया और औपचारिक ऑफर लेटर जारी करने की मांग पर अड़े रहे। करीब चार घंटे तक साक्षात्कार स्थल पर बैठे रहने के बाद भी उन्होंने जब तक स्पष्ट जवाब नहीं मिला, वहां से जाने से इंकार किया।

इस मामले को लेकर युवाओं ने जेवर विधायक से शिकायत की। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल से बात की और नियाल तथा प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का भरोसा दिया। युवाओं का कहना है कि वे तय प्रक्रिया और लिखित दस्तावेजों के बिना अस्थायी नियुक्ति स्वीकार नहीं करेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img