Shahdara Shooting: दिल्ली के शाहदरा में शादी समारोह में गोलीबारी, 17 साल के युवक की मौत

Shahdara Shooting: दिल्ली के शाहदरा में शादी समारोह में गोलीबारी, 17 साल के युवक की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 17 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ बारात देखने आया था। अचानक समारोह में गोली चलने की आवाज़ गूंज उठी और युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे स्थानीय लोगों ने जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शादी समारोह में गोली चली है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि 17 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों का मृतक युवक के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद गोली चली।

परिजनों का कहना है कि युवक खाना लेने गया था और इसी दौरान बारातियों में से किसी ने अचानक फायर कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक युवक जमीन पर पड़े नकली रुपयों को उठा रहा था, तभी उसे गोली लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल पैदा कर दिया है, और परिजनों का परिवार टूट चुका है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img