Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ईख के खेत में मिला संदिग्ध सूटकेस, मानव कंकाल बरामद

Hapur News : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रामा अस्पताल के सामने सर्विस रोड किनारे ईख के खेत में संदिग्ध सूटकेस में मानव कंकाल मिला। सूटकेस देख खेत पर काम कर रहे किसान के होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, गांव कस्तला कास्माबाद निवासी योगेंद्र सिंह पिछले करीब 15 वर्षों से 10 बीघा जमीन लीज पर लेकर खेती करते हैं। उन्होंने अपने खेत में ईख की फसल बो रखी है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे जब वह खेत की ओर पहुंचे, तो उन्हें काले रंग का एक बंद सूटकेस पड़ा दिखाई दिया। सूटकेस की संदिग्ध स्थिति और स्थान देखते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर जांच शुरू कराई। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल लेकर साक्ष्य एकत्र किए। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जानकारी ली तथा किसान योगेंद्र से पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंकाल की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सूटकेस को यहां कौन और कब छोड़कर गया। साथ ही, पुलिस ने आस-पास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित मामलों की जानकारी तलब की है, ताकि कंकाल की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

वहीं एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में कस्तला कासमाबाद निवासी योगेंद्र के ईख के खेत में गन्ने की कटाई हो रही थी, जहां सूटकेट में डिकंपोस्ड हालत में एक शव मिला है। कपड़ों से उसकी पहचान महिला के रूप में हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना का निरीक्षण किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है कि शव किसका है और कैसे खेत में पहुंची।एक्सपर्ट के अनुसार दस से 12 दिन पुराना शव है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें