Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Crime: गाजीपुर में युवक की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Delhi Crime: गाजीपुर में युवक की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजीपुर इलाके में बीती रात एक युवक की संदिग्ध हालत में कार में जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। 14 फरवरी को अनिल और उनके छोटे भाई सोविंद्र की शादी थी। घटना के बाद गाजीपुर थाना ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अनिल कुमार गौतमबुद्ध नगर में रहते थे और एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके परिवार में पिता प्रमोद, मां, बड़ा भाई सुमित और छोटा भाई सोविंद्र है। सोविंद्र ने बताया कि शनिवार को अनिल अपनी ड्यूटी के बाद शादी के कार्ड बांटने दिल्ली आए थे। रात दस बजे अनिल से फोन पर बात हुई थी, जब वह पटपड़गंज में कार्ड बांट रहे थे। रात 11:30 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिवार ने फोन किया, लेकिन फोन बंद था।

रात एक बजे दिल्ली पुलिस ने शादी के कार्ड से नंबर लेकर परिवार को सूचित किया कि गाजीपुर पेट्रोल पंप के पास अनिल की कार में आग लग गई है और उनकी मौत हो गई है। सोविंद्र ने आरोप लगाया कि कार का अगला हिस्सा जलने से यह स्पष्ट है कि पूरी कार नहीं जल सकती थी, इसलिए उन्होंने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को जांच में पता चला है की जान गंवाने वाला युवक एक युवती से मोहब्बत करता था। बीती रात को गाजीपुर स्थित एक बैंक्वेट हाल में प्रेमिका की शादी थी। अनिल अपनी कार से वहां पहुंचा और खुद को आग लगा ली।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें