Noida Cyber Crime: युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए, FIR दर्ज

Noida Cyber Crime: युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए, FIR दर्ज

नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ युवक द्वारा की गई ऑनलाइन बदनामी का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला की दोस्ती तोड़ने पर आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मूल रूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल की निवासी हैं। पत्नी की पूर्व में अनस खान नामक युवक से दोस्ती थी और दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। जब यह जानकारी उन्हें हुई, तो उन्होंने पत्नी को समझाया और बातचीत बंद हो गई।

पीड़ित के अनुसार 13 नवंबर को पत्नी को ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजा गया। कुछ समय बाद पत्नी ने फोन करके बताया कि अनस खान उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सऐप नंबर पर भी अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर पत्नी और परिवार की बदनामी करने का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपी अब व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से धमकी भी दे रहा है।

फेज-2 थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान और वायरल किए गए वीडियो व फोटो के स्रोत की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img