Noida Cyber Fraud: ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर बिल्डर से 60 लाख की ठगी, साइबर क्राइम में मामला दर्ज

Noida Cyber Fraud: ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर बिल्डर से 60 लाख की ठगी, साइबर क्राइम में मामला दर्ज

नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-43 के बिल्डर मनोज से ऑनलाइन स्टोर चेन में निवेश कराने के बहाने 60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पूरी रकम निकालने का प्रयास किया तो उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

मनोज ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को वह फेसबुक पर माही नाम की महिला ठग से जुड़े। इसके बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। ठग ने ऑनलाइन स्टोर से जुड़कर कारोबार करने और 15-20 प्रतिशत तक लाभ कमाने का लालच दिया। मनोज ने अपनी गारंटी पर कारोबार करना स्वीकार कर लिया।

ठग के कहने पर मनोज ने ‘विश शॉप’ नाम के स्टोर से एकमुश्त सामान खरीदना शुरू किया और 24 घंटे के भीतर उसे ऑनलाइन बेच दिया। पहली डील में ही 20 प्रतिशत का लाभ मिलने पर मनोज का विश्वास बढ़ गया। 24 नवंबर तक मनोज ने कुल 22 बार निवेश करते हुए 60 लाख रुपये जमा कर दिए। ऐप पर कुल 1.10 करोड़ रुपये दिखने लगे, जिससे मनोज ने मुनाफे सहित रकम निकालने का प्रयास किया।

ठगों ने रकम निकालने से पहले 11 लाख रुपये कर जमा कराने को कहा। मनोज ने रकम जमा नहीं की और ठगों ने यूएस सरकार द्वारा ऐप खाता बंद करने की धमकी देकर डराया। मनोज ने रकम न देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।

साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में संलिप्त लोगों और उनके खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img