Noida Society Issue: बोरबेल के नाम पर तोड़ी गई चहारदीवारी से सुरक्षा पर संकट, प्रदूषण और अव्यवस्था से परेशान निवासी

Noida Society Issue: बोरबेल के नाम पर तोड़ी गई चहारदीवारी से सुरक्षा पर संकट, प्रदूषण और अव्यवस्था से परेशान निवासी

नोएडा।सोसाइटी के पार्क में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बोरबेल कराने की प्रक्रिया महीनों से अधर में लटकी है। तीन महीने पहले बोरबेल के लिए पार्क की चहारदीवारी तोड़ दी गई थी, लेकिन न बोरबेल हो पाया और न ही दीवार का पुनर्निर्माण शुरू हुआ। इस लापरवाही का सीधा असर सोसाइटी की सुरक्षा और आसपास के पर्यावरण पर पड़ रहा है, जिससे करीब पांच हजार निवासी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं।

ऐस एस्पायर सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के कारण सोसाइटी पूरी तरह खुली हुई है, जिससे बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण मुश्किल हो गया है। सुरक्षा के लिए चार से पांच अतिरिक्त गार्ड तैनात करने पड़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

निवासियों ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई या समाधान नहीं मिला। स्थिति यह है कि चहारदीवारी टूटने से पार्क खुला पड़ा है और आसपास 24 घंटे चल रहे निर्माण कार्यों से धूल और प्रदूषण लगातार सोसाइटी में फैल रहा है। ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

निवासियों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से सोसाइटी के पास की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से लोगों को रोजाना की commuting में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस अव्यवस्था में इजाफा तब हुआ जब सोसाइटी के पास ही कूड़ा डंप किया जाने लगा, जिसकी बदबू और प्रदूषण से निवासियों का रहना मुश्किल हो गया है।

स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कई परिवार अस्थायी रूप से दो महीने के लिए सोसाइटी छोड़कर अन्य जगह रहने लगे हैं। निवासियों ने मांग की है कि प्राधिकरण तत्काल चहारदीवारी का निर्माण कराए, प्रदूषण नियंत्रण को सख्ती से लागू करे और कूड़ा डंपिंग की समस्या को समाप्त करे, ताकि सोसाइटी में सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बहाल किया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img