Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Farmers Protest Noida: किसानों की समस्याओं पर भाकियू की चेतावनी, जेवर एयरपोर्ट प्रभावितों के मुद्दों पर बड़ा आंदोलन संभव

Farmers Protest Noida: किसानों की समस्याओं पर भाकियू की चेतावनी, जेवर एयरपोर्ट प्रभावितों के मुद्दों पर बड़ा आंदोलन संभव

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के मूंजखेड़ा गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (महासभा) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और मजदूर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय प्राधिकरणों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

गीता भाटी ने जेवर एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित किसानों की स्थिति पर विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों को वादा किया गया रोजगार नहीं मिला है और 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का मामला भी लंबे समय से अटका हुआ है। भाटी ने कहा कि प्रशासन और प्राधिकरणों की उदासीनता किसानों को आंदोलन की राह पर ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ रही।

कार्यक्रम ग्रामवासी सुरेंद्र कसाना के आवास पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता अत्रण ठेकेदार ने की और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सादिक खान ने किया। सभा में आसपास के गांवों से आए लोगों ने भाकियू (महासभा) के प्रति विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संगठन विस्तार के तहत कई नई नियुक्तियां भी की गईं। आदेश कसाना, सुलेंद्र कसाना, प्रताप कसाना सहित अन्य युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान मुद्दों पर एकजुटता का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसानों की आवाज मजबूत होकर प्रशासन तक पहुंच सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें