Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Meerut News : आशा सिंह ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनHapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मामूली विवाद में विद्युत संविदा विद्युतकर्मी पर किया हमला

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के किठौर रोड स्थित एक फार्म हाउस में व्यक्ति की पिटाई करने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक संविदा विद्युतकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। विद्युतकर्मी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

नगर के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी निवासी रामकुमार ने बताया कि वह अतरपुरा स्थित बिजली घर में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह किठौर रोड स्थित एक फार्म हाउस में एक शादी समारोह में गए थे। आरोप है कि खाना खाते समय उनके मोहल्ले के ही कुछ युवक एक व्यक्ति को पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमले में उनकी गर्दन व बांये कान पर काफी चोटें आई हैं।

इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने रात में उनका मेडिकल में कराया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विद्युतकर्मी द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें