Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ ट्रक-ट्रोला बनाने के कारखाने से हजारों का माल चोरी, VIDEO

Hapur News : हापुड़ के सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित ट्रक-ट्रोला बनाने के एक कारखाने से पिछले चार-पांच दिनों से एक शातिर सामान चोरी कर रहा है। अभी तक वह करीब 25 हजार रुपये से अधिक का माल चोरी करके ले जा चुका है। संदिग्ध चोर की गतिविधियां कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को कारखाना संचालक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव सबली निवासी वसीम का दिल्ली रोड चमरी के सामने ट्रक-ट्रोला बनाने का कारखाना है। वसीम ने बताया कि उनके यहां पर ट्रोला बनाने के लिए काफी कीमती सामान कारखाने में रखे हैं। पिछले चार-पांच दिनों से एक युवक कारखाने में दबे पांव आता है और कुछ ना कुछ सामान चोरी कर ले जाता है। पहले तो कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों पर शक हो रहा था। जिसके बाद कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसमें एक संदिग्ध युवक कारखाने से सामान चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह संदिग्ध कारखाने से करीब 25 से 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर चुका है। फुटेज देखने के बाद इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें