उत्तर प्रदेश, नोएडा: आबकारी ने पकड़ी 10 लाख 80 हजार की शराब

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। हरियाणा की शराब को तस्करी कर बिहार ले जा रहे एक वाहन को आबकारी और थाना दादरी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद पकड़ा। इसमें अलग-अलग ब्रांड की 135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी कुल कीमत करीब 10 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।

आबकारी विभाग और थाना दादरी की टीम संयुक्त रूप से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से उतरने वाले लोहारली कट टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक टाटा अल्ट्रा गुड्स करियर को रोक कर चेक किया गया। गाड़ी में मुरमुरे की बोरियों के पीछे छुपा कर रखी गई भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई। इसमें अंग्रजी शराब की रॉयल ग्रीन 375 एमएल की 20 पेटी , रॉयल ग्रीन 180 एमएल की 30 पेटी, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल 20 पेटी , इंपीरियल ब्लू 750 एमएल की 10 पेटी , इंपीरियल ब्लू 180 एमएल की 10 पेटी , मैक्डोवेल’ नंबर-1 750 एमएल की 10 पेटी , मैक्डोवेल’ नंबर-1 180 एमएल की 35 पेटी कुल 135 पेटी बरामद की गई। ये सभी हरियाणा मार्का शराब थी। जिसे अवैध रूप से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था।

वाहन और रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी
मौके से गाड़ी चालक नीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि शराब तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। छानबीन के दौरान गाड़ी की नंबर प्लेट एवं रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चेसिस नंबर फर्जी पाए गए।गिरफ्तार चालक और गाड़ी मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img