उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गन्ने की खोई में लगी भीषण आग, लोगों में मची भगदड़

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में रविवार को गन्ने की खोई में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब पास में ही होली वादन प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था। आग की लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय सिकंदरपुर काकौड़ी गांव में गन्ने की खोई में अचानक आग लगा गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल के ठीक बगल में होली वादन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था, जिसमें सिकंदरपुर काकौड़ी सहित आसपास के लगभग 20 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जमा थे और विभिन्न गांवों से आए कलाकार ढोल की थाप पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे, अचानक आग की लपटें देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।होली वादन प्रतियोगिता में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में स्थिति अनियंत्रित हो गई। कार्यक्रम स्थल पर लगे टेंट को तुरंत हटाया गया ताकि आग की वजह से कोई बड़ा नुकसान न हो।

दमकल विभाग ने पाया काबू

कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग की वजह से कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में बताया कि आग की वजह जनरेटर से निकली चिंगारी हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर का इस्तेमाल किया जा रहा था, और संभवतः उससे निकली चिंगारी ने सूखी गन्ने की खोई को आग के हवाले कर दिया।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img