उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चिकित्सक की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दापाड़ा में क्लीनिक के बाहर हाथ धोते समय एक चिकित्सक की हार्ट अटैक पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी वाहिद चिकित्सक हैं। मोहल्ला गद्दापाड़ा में उनका क्लीनिक है। मंगलवार को वह अपने क्लीनिक पर मौजूद थे। इसी बीच वह पानी लेने के लिए क्लीनिक के बाहर निकले। इसी बीच अचानक हार्ट अटैक पड़ने से बेहोश हो गए। यह मामला देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने चिकित्सक को उठाया।

लोगों ने मुंह पर पानी आदि डालकर चिकित्सक को होश में लाने का प्रयास किया। हालत गंभीर देख आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर चिकित्सक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देख कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ा पुत्र आरिफ, दूसरे नंबर का आमिर और आकिब हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img