Avier College Noida: एवियर कॉलेज और निवेदा फाउंडेशन ने शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी में नई साझेदारी की शुरुआत

Avier College Noida: एवियर कॉलेज और निवेदा फाउंडेशन ने शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी में नई साझेदारी की शुरुआत

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में हुआ औपचारिक समझौता
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन और सेक्टर 25, नोएडा स्थित प्रतिष्ठित एनजीओ निवेदा फाउंडेशन के बीच एमओयू हस्ताक्षर समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एवियर कॉलेज की प्रबंध निदेशक कनिका सिंह और निवेदा फाउंडेशन की ट्रस्टी सिंधु रवि ने औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक और सामाजिक अनुभव
इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को समृद्ध बनाना, उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। प्रबंध निदेशक कनिका सिंह ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों को समुदाय आधारित शिक्षण और सामाजिक कार्यों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। इससे विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बन सकेंगे।

शिक्षा और समाज सेवा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
यह सहयोग दोनों पक्षों के लिए नई शुरुआत साबित होगा और शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर एवियर कॉलेज के कार्यकारी निदेशक श्री अमरेश कुमार, डीन अकैडमिक्स डॉ. अभिषेक स्वामी, तथा कर्त्तव्य क्लब के सभी सदस्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img