6 करोड़… माफी…सिंदूर…सीमा हैदर की मुश्किलें और बढ़ीं, सचिन मीणा भी संकट में, जानें पूरा मामला

सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं…

पानीपत. सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील ने सीमा और उसके प्रेमी सचिन मीणा को भी 3 करोड़ का नोटिस भेजा है. अपने आप को सीमा हैदर का भाई बताने वाले वकील डॉ एपी सिंह को 5 करोड़ का नोटिस भेजा है. सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की ओर से वकील मोमिन मलिक ने तीनों को करोड़ों के नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर मांगे माफी को कहा है. जुर्माना जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से अपने प्रेमी के पास आई सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने हरियाणा के पानीपत के सीनियर एडवोकेट मोमिन मलिक को हायर किया है. सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने 3-3 करोड़ का नोटिस भेजा है. इतना ही नहीं, मोमिन मलिक वकील की ओर से सीमा का भाई बताने वाले वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भेजा गया है. नोटिस भेजकर मलिक ने कहा है कि एक माह के अंदर तीनों माफी मांगे और जुर्माना जमा करवाएं नहीं तो तीनों पर कानूनी करवाई की जाएगी.

वकील एपी सिंह को 5 करोड़ का नोटिस भेजा
मामले की जानकारी देते हुए पानीपत के वकील मोमिन मलिक ने कहा, ‘पुलिस द्वारा जब सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था और जो डॉक्यूमेंट बरामद किए गए थे, सभी डाक्यूमेंट्स में सीमा हैदर पत्नी गुलाम हैदर लिखा हुआ है. इतना ही नहीं जब उसके कोर्ट से जमानत करवाई गई थी तो उसमें भी सीमा हैदर पत्नी गुलाम हैदर लिखा हुआ है. उसने खुद को गुलाम हैदर की पत्नी बताया हुआ है लेकिन फिर भी अपने आप को सीमा हैदर का भाई बताने वाले वकील एपी सिंह सभी से बोल रहे हैं कि सीमा हैदर सचिन की पत्नी है, वह किस आधार पर यह बोल रहे हैं. सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने इसी वजह से वकील एपी सिंह को 5 करोड़ का नोटिस भेजा है.’

सचिन को दिए गए लीगल नोटिस में सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने वकील मोमिन मलिक के माध्यम से कहा है, ‘आप किस आधार पर उनकी पत्नी को अपनी पत्नी बना रहे हैं. सीमा हैदर से आज तक कोई भी लीगल तलाक नहीं हुआ है. सचिन की वजह से ही उसके चार बच्चे उसे दूर हो गए हैं. बच्चों की पढ़ाई भी खराब हो रही है. आप अवैध रूप से सीमा हैदर के साथ रह रहे हैं.’

‘किस आधार पर अपनी मांग में सचिन के नाम का सिंदूर’
सीमा हैदर को भेजे गए 3 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस में गुलाम हैदर ने कहा, ‘आपने आज तक कानूनी रूप से किसी भी देश में मुंह से तलाक नहीं लिया है. फिर आप किस आधार पर अपनी मांग में सचिन के नाम का सिंदूर भर रही है और अपने आप को सचिन की पत्नी क्यों बता रही हैं.’ गुलाम हैदर ने कहा, ‘बच्चों का जीवन खराब हो रहा है. वह अपने पिता के प्यार से भी छूट गए हैं और उनकी पढ़ाई भी छूट गई है. वह उसे खुश रखने के लिए सऊदी अरब में काम करता था और अपनी कमाई के सारे रुपये उसके पास भेजता था, लेकिन फिर भी आप पाकिस्तानी मकान बेचकर इंडिया आ गए, इसलिए 3 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया है.’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img