इस भारतीय बल्लेबाज से शोएब अख्तर, सचिन-सहवाग और द्रविड़ लिस्ट में दूर रहे

शोएब अख्तर ने अपनी तेज़ तर्रार गेंदबाज़ी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज़ों को डराया है. वीरेंद्र सहवाग ने एक बार बताया था कि उन्हें मुथैया मुरलीधरन के बाद शोएब अख्तर से डर लगता था क्योंकि उनका कोई भरोसा नहीं रहता कि वो कौन सी गेंद कहां मार दें. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि एक ऐसा भारतीय बल्लेबाज़ भी था, जिससे शोएब अख्तर डरते थे और ये बल्लेबाज़ सचिन, सहवाग या द्रविड़ नहीं बल्कि नंबर 9, 10 और 11 पर खेलने वाला खिलाड़ी था.

शोएब अख्तर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सिर्फ एक भारतीय बैटर से डर लगता था और वो उसे आउट नहीं कर पाते थे. यह बल्लेबाज़ कोई और नहीं बल्कि लक्ष्मीपति बालाजी थे. बता दें कि बालाजी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ रहे है और उन्होंने 2002 से 2012 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले.

बालाजी के बारे में शोएब अख्तर ने एक इंटव्यू में कहा था कि वह बहुत मारते थे. पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने कहा, “मेरा जो सबसे मुश्किल विरोधी था, मुझे जिस बल्लेबाज़ से डर लगता था वो लक्ष्मीपति बालाजी थे. वो मुझे आखिर में मारते थे और मैं उन्हें आउट नहीं कर पाता था.”

वहीं अख्तर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 1997 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. अख्तर के नाम सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img