Noida Traffic Month: नोएडा में ‘यातायात माह’ की शुरुआत, रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार पर पुलिस का सख्त फोकस

Noida Traffic Month: नोएडा में ‘यातायात माह’ की शुरुआत, रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार पर पुलिस का सख्त फोकस

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में नवंबर 2025 को ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय, सेक्टर-108 में एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन का स्वरूप देना और नागरिकों के ट्रैफिक व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।
कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और सड़क पार करते समय सतर्क रहने की अपील की। मौके पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा। कलाकारों ने सड़क हादसों के कारणों और उनके दर्दनाक परिणामों को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। नाटक का मुख्य संदेश था कि एक छोटी-सी लापरवाही जीवन को खतरे में डाल सकती है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि स्मॉग और कोहरे के मौसम में विशेष सतर्कता बरती जाए, क्योंकि कम दृश्यता के कारण सड़क हादसे तेजी से बढ़ जाते हैं। इस अभियान का फोकस ‘रॉन्ग साइड पर न चलें’ और ‘रफ्तार पर नियंत्रण रखें’ पर केंद्रित रहेगा। पुलिस ने जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट, स्टिकर और रोड सेफ्टी ब्रोशर वितरित किए। साथ ही यह भी घोषणा की कि पूरे वर्ष सड़क सुरक्षा अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि शहर में दुर्घटनाओं की दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img