Noida Murder Case: नोएडा में युवक की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध बना वारदात की वजह

Noida Murder Case: नोएडा में युवक की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध बना वारदात की वजह

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि हत्या की जड़ में अवैध संबंध थे। मृतक राहुल का आरोपी अमित की पत्नी से संबंध था, जिससे नाराज़ होकर अमित ने अपने साथी उमेश के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक राहुल और आरोपी अमित एक-दूसरे को पहले से जानते थे। राहुल का अमित की पत्नी से अवैध संबंध होने की बात का खुलासा होने के बाद दोनों के बीच विवाद गहराता गया। इसी रंजिश के चलते अमित ने अपने दोस्त उमेश के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन आरोपी अमित ने राहुल को किसी बहाने से बुलाया और पहले से तय योजना के तहत चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वे राहुल से बदला लेना चाहते थे क्योंकि उसके कारण उनके पारिवारिक रिश्ते बिगड़ गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। आगे की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका इस मामले में थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि अपराधों को समय रहते रोका जा सके।

 

 

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img