Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बंदरों के झुंड ने किया हमला, हमले में बुजुर्ग घायल, बीमारी के चलते घर के आंगन में लेटे थे

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी वकील नामक बुजुर्ग कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। जो बुधवार की सुबह घर के आंगन में चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान 15 से 20 बंदरों का झुंड वहां पहुंचा और वकील पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर जब तक परिजन व पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर बंदरों को भगाया, तब तक बंदरों के हमले से उनके पूरे शरीर पर घाव हो चुके थे।

ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निराश्रित पशु और बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इनसे निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिएं।

एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियोें से वार्ता कर बंदरों को पकड़वाने की कवायद की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें