उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। यमुना एक्सप्रेसवे पर चपरगढ़ अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव निवासी राजा (23 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

दनकौर पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजा करीब एक माह पहले दनकौर क्षेत्र में दो गौवंशों के वध में शामिल था। इसके अलावा, उस पर हापुड़ जिले में भी गोवंश वध के कई मामले दर्ज हैं।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img