उत्तर प्रदेश, नोएडा: गंदगी से भरे कमरे में बन रहे थे रसगुल्ले

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक मिठाई के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान मौके से लगभग तीन क्विंटल खराब रसगुल्ले बरामद हुए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया। विभाग ने रसगुल्लों के नमूने भी जांच के लिए लेकर भेज दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादतुल्लाह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए पूरे जिले में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में घोड़ी बछेड़ा गांव के इस गोदाम पर छापा मारा गया। यहां पर बिना साफ सफाई के रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। अगर लोग इसे खाते तो उन्हें हैजा और डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती थीं। लंबे समय तक ऐसी मिठाइयों का सेवन किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

मौके से नूमने लिए गए हैं। उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद ही रसगुल्लों में मौजूद दूषित तत्वों का सटीक पता चल पाएगा।

इबादतुल्लाह ने यह भी बताया कि यह गोदाम हाल ही में दो-तीन दिन पहले ही शुरू हुआ था, इसलिए इसकी आपूर्ति बड़े पैमाने पर नहीं हो पाई थी। गोदाम संचालकों को भविष्य में साफ-सफाई का ध्यान रखने और मिलावटी मिठाइयाँ न बनाने की सख्त हिदायत दी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img