नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘अक्षर’ का जलावतरण 

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज अक्षर का जलावतरण शनिवार को रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव दीप्ति मोहिल चावला ने कराईकल, पुडुचेरी में किया। यह अदम्य श्रेणी के आठ तीव्र गश्ती पोतों (एफपीवी) की श्रृंखला का दूसरा जहाज है, जिसे मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया है।

इस अवसर पर पूर्वी समुद्र तट के तटरक्षक कमांडर और अतिरिक्त महानिदेशक डॉनी माइकल ने कहा, ‘अक्षर’ का अर्थ है ‘अविनाशी’। अक्षर जहाज देश के समुद्री हितों की रक्षा, सुरक्षा और स्वच्छ समुद्र की अवधारणा को सुनिश्चित करने में आईसीजी की इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस 51 मीटर एफपीवी का विस्थापन लगभग 320 टन है और यह 27 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त करने के लिए दो 3000 किलोवाट के डीजल इंजन द्वारा संचालित होता है।

आईसीजीएस अक्षर में स्वदेशी रूप से विकसित दो कंट्रोलेबल पिच प्रोपेलर (सीपीपी) और गियरबॉक्स लगे हैं जो समुद्र में बेहतर गतिशीलता, परिचालन लचीलापन और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं। इसके हथियारों में एक 30 मिमी सीआरएन 91 गन और दो 12.7 मिमी स्थिर रिमोट कंट्रोल्ड (एसआरसीजी) मशीन गन शामिल हैं। इस पोत की कमान कमांडेंट (जेजी) सुभेंदु चक्रवर्ती को सौंपी गई है और इसमें 05 अधिकारी और 33 कार्मिक तैनात हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img