उत्तर प्रदेश, नोएडा: फ्लैट के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बिल्डर पर फ्लैट देने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का लगाया है। पीड़ित खरीदार की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नोएडा के सेक्टर- 53 गिझौड़ गांव के रहने वाले फनिंद्रा सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गायत्री लाइफ प्रोजेक्ट में एक फ्लैट बुक किया था। बिल्डर ने दो से तीन साल में फ्लैट तैयार कर कब्जा देने का वादा किया था। पीड़ित ने कुल 14 लाख रुपये में फ्लैट बुक हुआ। फ्लैट की कीमत के सापेक्ष विभिन्न किस्तों में बिल्डर को आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया।

बीते साल नवंबर 2024 में पीड़ित को पता चला कि बिल्डर दिवालिया घोषित हो गया है। मामला एनसीएलटी में चला गया है। पीड़ित ने बिल्डर से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर अखिलेश गुप्ता, जय किशन गुप्ता व फ्लैट दिलाने वाले अनुज चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img