उत्तर प्रदेश, नोएडा: चार घंटे की नवजात को लेकर कोतवाली पहुंची दादी 

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।मायके और ससुराल वालों के बीच विवाद के चलते अस्पताल में जन्मी नवजात बच्ची को चार घंटे के बाद ही कोतवाली लेकर पहुंचना पड़ गया। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने नवजात बच्ची को उसकी मां के पास पहुंचा दिया। दनकौर निवासी एक युवती की शादी लगभग एक साल पहले खरखौदा निवासी युवक से हुई थी। युवक राजस्थान के किशनगढ़ के एक बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद से महिला पति के साथ राजस्थान में रह रही थी।

चार माह पूर्व ताऊ की मौत के बाद गर्भवती महिला अपने मायके में रह रही थी। रविवार को महिला ने दनकौर के एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया। मायके वाले और ससुराल वालों में संबंधों की खटास के कारण मायके वालों ने नवजात बच्ची को रखने से इंकार कर दिया। मायके वालों ने महिला के पति और उसकी मां को बुलाकर नवजात बच्ची उन्हें सौंप दी। चार घंटे बाद ही नवजात को लेकर उसकी दादी दनकौर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को उसकी मां के पास पहुंचा दिया। पुलिस ने बताया कि नवजात बच्ची को उसकी मां भी रखने से इंकार कर रही है। समझा बुझाकर कन्या को उसकी मां के पास पहुंचा दिया गया है। दोनों पक्षों में आरोप- प्रत्यारोप जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img