Mandawali Ravan Dahan: मांडवाली रामलीला में पाकिस्तान के विरोध में मोहसिन नकवी का पुतला दहन

Mandawali Ravan Dahan: मांडवाली रामलीला में पाकिस्तान के विरोध में मोहसिन नकवी का पुतला दहन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

रामलीला के अंतिम दिन मांडवाली रामलीला ग्राउंड में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ लोगों के गहरे रोष का पता चला। पूर्वी दिल्ली के मांडवाली इलाके में श्री भगवान परशुराम रामलीला कमिटी ने रावण दहन के दौरान मोहसिन नकवी, पाकिस्तान के गृह मंत्री और एसीसी अध्यक्ष, का रावण के रूप में पुतला बनाकर जलाया। रामलीला देखने आए लोगों ने जोर-जोर से “पाकिस्तान ट्रॉफी चोर” के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा।

इस दौरान आयोजकों ने कहा कि भारत को जल्द से जल्द ट्रॉफी दिलाना चाहिए और इस नारे के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की। यह दिल्ली की पहली ऐसी रामलीला थी, जिसमें पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का 50 फीट ऊँचा पुतला बनाकर दहन किया गया। लोगों की भागीदारी और जोश ने इस आयोजन को बेहद प्रभावशाली और यादगार बना दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img