Delhi: शाहदरा में नए अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राजस्व ट्रेनिंग प्रोग्राम का सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

Delhi: शाहदरा में नए अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राजस्व ट्रेनिंग प्रोग्राम का सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ट्रेनिंग सेंटर में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग सेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम विशेष रूप से शाहदरा जिले के अंतर्गत आने वाले नए नियुक्त तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रार अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है और यह सेशन 3 और 4 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग सरकार का दूसरा चेहरा है, जिसकी कार्यशैली और दक्षता से आम जनता का विश्वास जुड़ा होता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी समझाया कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज और देश की सेवा का अवसर है।

सीएम रेखा गुप्ता ने उदाहरण देते हुए कहा कि अक्सर लोग सरकारी नौकरी को हल्के अंदाज में लेते हैं, और यह मानसिकता बदलनी होगी ताकि जनता के मन में सरकारी नौकरी की गरिमा ऊंची रहे। उन्होंने अधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे और यदि कार्य प्रणाली में कहीं कोई कमी नजर आएगी तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। ट्रेनिंग सेशन में अधिकारियों को राजस्व विभाग से जुड़ी नीतियों, कार्यप्रणालियों और व्यावहारिक समस्याओं से निपटने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाएगा। खास तौर पर तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों की भूमिका पर जोर रहेगा ताकि वे जनता से जुड़े कार्यों को तेज़ और पारदर्शी ढंग से पूरा कर सकें। दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नए अधिकारी न केवल तकनीकी तौर पर दक्ष हों, बल्कि समाज और जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए विभाग की छवि को मजबूत करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img