नई दिल्ली: एम्स ने ह्रदय रोगों से बचाव के बाबत जनता को किया जागरूक

नई दिल्ली, 29 सितम्बर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एम्स दिल्ली के हृदय रोग विभाग ने सोमवार को जवाहरलाल सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने किया।

इस अवसर पर हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव नारंग ने कहा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल की सेहत के प्रति लोगों को सजग करना और हृदय रोग संबंधी लक्षणों को पहचानकर जीवन की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, हृदय गति रुकना, हृदय की ताल या धड़कन संबंधी समस्याओं के साथ हृदय रोग से ग्रस्त बच्च्चों की समस्याओं पर भी चर्चा की। डॉ. नारंग ने हृदय रोगों की सटीक पहचान के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक परीक्षणों की जानकारी देने के साथ उपचारों और देखभाल प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान एम्स में कार्यरत कर्मचारियों के साथ मेडिकल छात्र और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img