Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने विकास कार्यों काे किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
नोएडा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम के नेतृत्व में सोमवार को सेक्टर-37 स्थित ग्रीनबेल्ट मार्केट के नवीनीकरण कार्य और सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट का निरीक्षण किया गया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम के नेतृत्व में सोमवार को सेक्टर-37 स्थित ग्रीनबेल्ट मार्केट के नवीनीकरण कार्य और सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सिविल) विजय रॉय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीनबेल्ट मार्केट के नवीनीकरण कार्य को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाए और इसे निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को अग्रिम आदेशों तक भुगतान रोकने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ लोकेश एम ने ब्रह्मपुत्र मार्केट के पीछे बने टॉयलेट के सामने जलभराव की समस्या पर नाराज़गी जताई और त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने संबंधित ट्रेंच को बंद कर स्थल को समतल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मार्केट में अनधिकृत बॉक्स-शॉप्स हटाने और फ्लोरिंग कराकर क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाने का आदेश दिया गया। वहीं, मार्केट के पीछे नाले के ऊपर बैठने वाले विक्रेताओं और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ स्थानों पर सीढ़ियां बनाने और नाले के किनारे बनी दीवार के पास बैठने की व्यवस्था करने को भी कहा गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें