नई दिल्ली: 91 देशों में 150 स्थानों पर होगी ‘विकसित भारत दौड़’

नई दिल्ली, 25 सितम्बर : युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सेवा पखवाड़ा के तहत विकसित भारत रन-2025 का आयोजन करने का फैसला किया है। यह दौड़ विदेश मंत्रालय के सहयोग से आगामी 28 सितम्बर को 91 देशों में 150 से अधिक स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रवासी भारतीय युवा बड़ी संख्या में लेंगे और विकसित वर्ष 2047 में भारत का लक्ष्य हासिल करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

मंत्रालय के मुताबिक यह अनूठी वैश्विक पहल पहली बार शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों, स्थानीय समुदायों, छात्रों, पेशेवरों और भारत के मित्रों को एक साथ लाना है, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता परिलक्षित हो सके। विकसित भारत रन, विश्व भर के प्रतिष्ठित और सुगम स्थानों पर 3 से 5 किलोमीटर लंबी सामुदायिक दौड़ के रूप में आयोजित की जाएगी जिसकी टैगलाइन ‘रन टू सर्व द नेशन’ होगी। अधिकांश दौड़ें 28 सितंबर को आयोजित होंगी।इस दौड़ में मैक्सिको सिटी के एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस, सूरीनाम के पारामारिबो में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज और विश्वभर के कई अन्य प्रतिष्ठित स्थानों और प्रसिद्ध स्मारकों को शामिल किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img