Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

नई दिल्ली: गोवा शिपयार्ड का उत्पादन मूल्य ₹3,000 करोड़ पार 

नई दिल्ली: गोवा शिपयार्ड का उत्पादन मूल्य ₹3,000 करोड़ पार
नई दिल्ली: -जीएसएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नई दिल्ली, 25 सितम्बर : देश के प्रमुख रक्षा उपक्रम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के सीएमडी ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने बताया, वित्त वर्ष 2024-25 कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे मजबूत और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ परिणाम पिछले सभी मानकों को पार कर गए हैं।

उन्होंने ये जानकारी वीरवार को जीएसएल की 59वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मौजूद निदेशकों, कंपनी सचिव, लेखा परीक्षकों और शेयरधारकों के सम्मुख दी। सीएमडी उपाध्याय ने कहा कि जीएसएल ने उत्पादन मूल्य में 71% की असाधारण वृद्धि हासिल की, जो बढ़कर ₹2,801 करोड़ हो गई। साथ ही सकल राजस्व में 53% की वृद्धि हुई, जो पहली बार ₹3,000 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर ₹3,190 करोड़ पर पहुंच गया। लाभप्रदता की गति भी मजबूत रही, कर-पूर्व लाभ ₹379 करोड़ और कर-पश्चात लाभ ₹288 करोड़ रहा। निर्यात कारोबार में भी पिछले वर्ष की तुलना में शानदार वृद्धि देखी गई। प्रति शेयर आय बढ़कर ₹24.78 हो गई, जो शेयरधारक मूल्य सृजन के कंपनी के निरंतर ट्रैक रिकॉर्ड को दर्शाता है।

सीएमडी ने बताया कि 01 अप्रैल 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹16,000 करोड़ से अधिक की थी, जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के लिए कई प्रतिष्ठित परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि जीएसएल लगभग ₹18,000 करोड़ मूल्य के एक ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के कगार पर है, जिसकी अंतिम कीमत पर बातचीत अभी चल रही है। इसके पूरा होने पर, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक लगभग ₹34,000 करोड़ तक बढ़ने का अनुमान है – जो जीएसएल के इतिहास में सबसे अधिक है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें