Seva Pakhwara 2025: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी नगर में भाजपा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया
रिपोर्ट: रवि डालमिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। लक्ष्मी नगर के तिकोना पार्क में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कपिल महाजन, निगम पार्षद अलका राघव, RWA और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। निगम पार्षद अलका राघव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत और दिल्ली को स्वच्छ बनाया जाए और इस सेवा पखवाड़ा में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अलका राघव ने कहा कि स्वच्छता अभियान तिकोना पार्क से शुरू होकर मंगल बाजार के पास समाप्त हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार और नगर निगम में भी भाजपा की सरकार होने के कारण यह सभी का फर्ज है कि राजधानी को कूड़ा मुक्त बनाया जाए। इस अभियान के माध्यम से जनता में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ



