Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवती से बदसलूकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवती से बदसलूकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में जिम करके लौट रहे युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना के मामले में युवती की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में जिम करके लौट रहे युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना के मामले में युवती की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, प्रोव्यो टेको सिटी सोसायटी का लोकेश 11 सितंबर की रात 10 बजे जिम करके घर लौट रहा था। उसने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी कि निंबस सोसायटी की मार्केट के पास खड़े 10 से 12 लड़कों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे।

मामले में लोकेश ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाविंदर, भारत व सचिन नाम के युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद एक युवती ने लोकेश के ऊपर बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दी। युवती का आरोप है कि लोकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बदतमीजी की थी। सचिन व उसके दोस्त बचाव में आए थे। लोकेश ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन व उसके साथियों के साथ मारपीट की थी। युवती ने लोकेश के साथ-साथ उसके साथी रकम, दीपांशु व आशीष के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दीपांशु व आशीष को गिरफ्तार किया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें