Rohini Encounter: रोहिणी में लल्लू और गोगी गैंग के साथियों से मुठभेड़, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Rohini Encounter: रोहिणी में लल्लू और गोगी गैंग के साथियों से मुठभेड़, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

रोहिणी के थाना बुध विहार की क्रैक टीम ने सुबह-सुबह सूचना मिलने के बाद गश्त के दौरान लल्लू और उसके साथियों को रोकने की कोशिश की। सूचना के अनुसार लल्लू अपने गैंग के साथ सफेद स्विफ्ट कार में अवंतिका, सेक्टर-1, रोहिणी के पास संभावित गोलीबारी के इरादे से जा रहा था। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-24, बांके बिहारी मंदिर के पास कार को रोका, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और एक को काबू कर लिया गया। दो अन्य आरोपियों ने दीवार फांदकर भागने में सफलता पाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 6 राउंड फायरिंग की, जबकि आरोपियों ने 6-7 राउंड फायरिंग की।

गिरफ्तार/पहचाने गए आरोपी में लल्लू उर्फ़ अशरू (23) और इरफान (21) शामिल हैं, दोनों गोगी गैंग से जुड़े हैं और हथियार बरामद हुए। तीसरे आरोपी नितेश (30) को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया। लल्लू का नसरू गैंग भी है, जो हत्या और डकैती के कई मामलों में न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस ने धारा 221/132/109(2)/3(5) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश और गैंग के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

>>>>>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img