उत्तर प्रदेश, नोएडा: तिगड़ी रोटरी से चार मूर्ति चौक तक की सर्विस रोड होगी दुरुस्त

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है। चार मूर्ति चौक पर अंडरपास के निर्माण के साथ ही प्राधिकरण अब चार मूर्ति चैक के तिगड़ी गोलचक्कर के बीच सर्विस रोड को दुरुस्त करने पर काम कर रहा है। प्राधिकरण सर्विस रोड को चौड़ी करने के साथ ही मरम्मत भी कराएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि चार मूर्ति चौक से तिगड़ी रोटरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए सर्विस रोड को 5.50 मीटर के स्थान पर 10.50 मीटर चौड़ी किए जाने की योजना है। सर्विस रोड चौड़ी हो जाने से वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। वहीं, चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होने पर चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। अंडरपास के निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है, जिससे गौड़ सिटी वन के पास स्थित सर्विस रोड पर बनी पुलिया संकरी होने के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है। इस पुलिया को भी जल्द ही चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान समय में यह पुलिया 5.50 मीटर चौड़ी है। इसे भी 10.50 मीटर चौड़ी करने का तैयारी है। पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। वहीं, एसीईओ सुमित यादव ने हाल ही में गौड़ सिटी और उसके आसपास की एरिया का विजिट किया है और मौजूदा सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए हैं। इस पर काम शुरू हो गया है और जल्द ही चार मूर्ति चौक से तिगड़ी गोलचक्कर के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड की रिसर्फेसिंग का कार्य कराए जाने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन कार्यों के होने से 60 मीटर और गौर सिटी वन व टू के बीच सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img